Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home झारखंड

धनबाद रेल मंडल संसदीय समिति की बैठक, 3 सांसद और 11 सांसद प्रतिनिधि हुए शामिल 

khabar24 by khabar24
January 28, 2025
in झारखंड, धनबाद
0
धनबाद रेल मंडल संसदीय समिति की बैठक, 3 सांसद और 11 सांसद प्रतिनिधि हुए शामिल 
0
SHARES
23
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD (धनबाद): धनबाद रेल मंडल संसदीय समिति की बैठक का आयोजन डीआरएम कार्यालय में किया गया।जिसमें मंडल संसदीय समिति के अध्यक्ष सह पलामू सांसद बीडी राम, चतरा सांसद काली चरण सिंह,गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी समेत 11 सासंद प्रतिनिधि भी शामिल हुए।जिसमें पांच राज्य सभा के और छह लोकसभा के प्रतिनिधि थे।

मंडल संसदीय समिति की बैठक के उपरांत समिति के अध्यक्ष सांसद बीडी राम ने कहा कि सांसद और उनके प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र की रेल से संबंधित मांगों को रखा।रेल प्रशासन ने सभी की बातों को गंभीरता पूर्वक सुना और उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जहां तक पलामू संसदीय क्षेत्र की बात है।बंद पड़ी त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस को फिर से चालू कराने की मांग की गई है।अगर नहीं चालू की जाती है तो एक वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ट्रेन लखनऊ तक चलें। उन्होंने कहा कि बगल संसदीय क्षेत्र चतरा से बहुत सारे कैंसर मरीज हर दिन लखनऊ जाते हैं।उन्हें कोई भी ट्रेन की सुविधा नहीं है।उन्हें काफी कठिनाई होती है।सड़क मार्ग से उन्हें रांची जाना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि नई ट्रेन चलाने को लेकर भी चर्चा हुई है।धनबाद से मुंबई जाने के लिए अभी नासिक तक ट्रेन है।इसे आगे मुंबई तक जाने के लिए विचार करने पर डीआरएम ने आश्वासन दिया है। मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्निमल तक इस ट्रेन के विस्तार करने की बात डीआरएम ने कही है।स्पेशल ट्रेनों को रेगुलर ट्रेन बनाकर चलाने पर उन्होंने कहा कि इसकी भी मांग रखी गई है।

वहीं चतरा सांसद काली चरण सिंह ने कहा कि कोरोना काल के पहले हमारे लोकसभा क्षेत्र में जो ट्रेनें रुकती थी। कोरोना काल में उन्हें बंद कर दिया गया।फिर से उन्हें चालू कराने की मांग रखी गई है। उन्होंने कहा कि हमारे लोकसभा क्षेत्र में कई ऐसी जगह है जहां दो गांव के बीच से ट्रेन गुजरती है।दोनों गांव को जोड़ने के लिए छह अंडर पास बनाने की मांग रखी है।चंदवा के नेशनल हाईवे में अबतक फ्लाई ओवर नहीं बना हैं।जिस कारण लोगों को कठिनाई होती है।फ्लाई ओवर निर्माण की भी मांग की गई है। ईएमओयू ट्रेन रांची से चलकर टोरी तक चलती है।उसे चतरा तक चलाने की मांग रखी गई है।

वहीं गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी ने कहा कि अबतक 20 हजार करोड़ का लाभ धनबाद रेल मंडल ने दिया है।ट्रेन की संख्या बढ़े लेकिन समय का विशेष ख्याल रखा जाए।रेलवे के द्वारा बनाए जा रहे अमृत भारत स्टेशन पर एयरपोर्ट की तरह सुविधा मिलेगी।

Previous Post

केंद्रीय भारी उद्योग व इस्पात मंत्री व राज्य मंत्री पहुंचे धनबाद, सेल के कोलियरियों का किया निरीक्षण

Next Post

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत निकाली गई बाइक जागरूकता रैली

khabar24

khabar24

Next Post
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत निकाली गई बाइक जागरूकता रैली

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत निकाली गई बाइक जागरूकता रैली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English