DHANBAD (धनबाद): बरटाँड़ स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर में बुधवार को दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया। नियोजन पदाधिकारी धनबाद आनंद कुमार नियोजन पदाधिकारी कुमारधुबी विनोद कुमार, राकेश कुमार, प्रभारी प्राचार्य, आईटीआई, गोविन्दपुर, द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का शुभारंभ किया गया।
इस रोजगार मेला में 19 नियोजकों ने अपनी उपस्थिती दर्ज कराई तथा लगभग 1450 आवेदक /आवेदिकाओं ने भाग लिया। जिसमे विभिन्न नियोजकों द्वारा कुल 126 आवेदकों को चयनित कर ऑफर लेटर दिया गया तथा 252 आवेदकों को शॉर्ट लिस्ट किया गया।
नियोजन पदाधिकारी धनबाद आनंद कुमार ने बताया कि दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला श्रम नियोजन कौशल एवं प्रशिक्षण के तत्वाधान में आयोजित है, जिसमे राज्य और केंद्र दोनों के सहभागिता रहती है ताकि बेरोजगारी दूरी किया जाय। इसमें योग्यता मेंट्रिक से कम और उससे अधिक या प्रशिक्षित बेरोजगार युवक आवेदन कर सकते हैं। 19 कंपनियां भाग ली है जिसमें 7 से 8 लोकल कंपनियां है। जो प्रशिक्षण के क्रम में भी वेतन देती है।
दिव्यांगों नेशनल केयर सर्विस सेंटर, श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल मंत्रालय भारत सरकार की रांची कार्यालय से आए राजीव कुमार ठाकुर ने बताया कि हमलोग दिव्यांगों को सरकारी या निजी क्षेत्र में नियोजन को लेकर काम करते हैं। कम्पनियों को भी 5 प्रतिशत दिव्यांगों को प्रशिक्षण एवं रोजगार देना है जिसकी मॉनिटरिंग की जाती है।
वही दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में आनन्द कुमार, नियोजन पदाधिकारी, धनबाद के अतिरिक्त विनोद कुमार, नियोजन पदाधिकारी, कुमारधुबी, राकेश कुमार, प्रभारी प्राचार्य आईटीआई, कंचनमाला किस्कु, प्रधान लिपिक, जय प्रकाश गुप्ता, सूरज कुमार, उच्च वर्गीय लिपिक, प्रशान्त गोयल, विवेक कुमार साय, अमित कुमार, राज शेखर कुमार एवं कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।







