DHANBAD (धनबाद): झरिया में बीसीसीएल लोदना एरिया और घनुवाडीह ओपी क्षेत्र के कुजामा आउटसोसिंग माइंस से कोयला चोरी की सूचना पर छापेमारी करने गई सीआईएसएफ की टीम पर कोयला चोरों ने हमला कर दिया। पास के लिलोरिपाथरा के दर्जनों महिला – पुरुष टीम को घेर लिया और पथराव करने लगी जिसमें एक महिला कांस्टेबल घायल हो गई। CISF की टीम अपने को घिरता देख आत्मरक्षा के लिए दो राउंड फायरिंग की। वही घटना की सूचना पर घनुवाडीह ओपी प्रभारी सोनू कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गई।

इधर घटना की जानकारी देते हुए सीआईएसएफ अधिकारि विवेकानंद चौधरी ने बताया कि आउटसोर्सिंग खदान से कोयला चोरी की शिकायत मिलने पर टीम छापेमारी के लिए पहुंची थी। टीम को देखते ही कोयला चोरों ने पथराव शुरू कर दिया, रास्ता भी ब्लॉक कर दिया।आस-पास की बस्तियों से बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सीआईएसएफ को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।
वही घनुआडीह थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि घटना में घायल महिला कॉन्स्टेबल को इलाज के लिए भेजा गया है। सीआईएसएफ की ओर से मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
बता दे कि धनबाद जिले में कोयला चोरों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि CISF और पुलिस पर भी हमला कर रहा है। कुछ दिन पूर्व ही कुजामा आउटसोसिंग में ही इसी तरह की घटना हुई थी। जिसमें सीआईएसएफ जवान को चोटे आई थी।







