DHANBAD (धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के लालाडीह में त्रिमूर्ति सॉफ्ट कोक इंडस्ट्रीज भट्ठे से निकलने वाले धुआं और डस्ट से पूरा इलाका प्रदूषण की चपेट में है। कुआं का पानी तक प्रदूषित हो गया है।लोगों का वहां रहना मुश्किल हो गया। वहीं के रहने वाले साधन गोराई ने प्रदूषण से परेशान होकर कई जगह इसकी शिकायत भी किया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने से वे काफी परेशान है और अपने ही घर में नहीं रह पा रहा है।
इसे लेकर पीड़ित साधन गोराई ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बलियापुर के लालाडीह में त्रिमूर्ति सॉफ्ट कोक इंडस्ट्रीज का संचालन किया जाता है जिससे इलाके में भारी प्रदूषण हो रहा है। इसकी शिकायत जब हमने संचालक राखोहरि गोराई से किया तो वे और उसके दोनों बेटे मुझको ही जान से मारने की धमकी देते है। जिसके बाद हमने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, प्रदूषण नियंत्रण रांची और जिले के उपायुक्त, एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों को मामले की जानकारी दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
पीड़ित साधन गोराई का कहना है कि कुछ दिन पूर्व ही हम यहां घर बनाए हैं लेकिन अपने घर में ही नहीं रह पा रहे हैं। प्रदूषण से निकलने वाले धुआं और डस्ट से पूरा घर घिर जाता है, कुआं का पानी काला हो गया है जो पीने लायक नहीं है। इसलिए जिले के अधिकारियों से मांग है कि भट्ठे से निकलने वाले प्रदूषण से निजात दिलाया जाय ताकि हम अपने घर में रह सके।







