DHANBAD (धनबाद): गैंग्स्टर प्रिंस खान के चार गुर्गे को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से चार सुतली बम, चार गोली व एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम ने बैंक मोड़ थाना में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एसएसपी को गुप्त सुचना मिली थी कि कुछ अपराधी बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में एकत्रित होकर अपराध करने की योजना बना रहे हैं। एसएसपी के निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ज़ब पहुंची तो 10 – 12 युवक पुलिस को देख भाग रहे थे। पुलिस दौडाकर चार युवकों को गिरफ्तार किया। बाकी भागने में सफल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त में वासेपुर का आजाद आलम, मटकुरिया टीओपी का गोलू रवानी, मटकुरिया चेक पोस्ट का रहनेवाला सोनू कुमार नायक और करकेंद बाजार का रहनेवाला सचिन यादव गिरफ्तार हुआ है। डीएसपी ने बताया कि सभी का आपराधिक इतिहास है। आजाद पर पांच, गोलू पर एक और सचिन तथा सोनू पर तीन तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।उन्होंने बताया ये सभी प्रिंस खान के गुर्गे हैं, प्रिंस के लिए काम करते हैं। क्षेत्र में बमबाजी कर दहशत फैलाने की इनकी योजना थी। गिरफ्तार चारों अपराधियों को जेल भेजा गया है, वही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।







