DHANBAD (धनबाद) : शहर के सरायढेला में रॉयल ओक फर्नीचर का फ्लैगशिप स्टोर का उद्घाटन किया गया है। स्टोर का उद्घाटन पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, रॉयल लोक इनकॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विजय सुब्रह्मण्यम,रीजनल हेड शमीम अली के द्वारा फिता काटकर किया गया है।
मौके पर पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि रॉयल ओक फर्नीचर पूरे देश में 175 है जबकि झारखंड में दो है एक रांची दूसरा धनबाद में खुला है। इसमें नए डिजाइन के बेहतर कलेक्शन है जिसका डिमांड धनबाद में है।
वही रीजनल हेड शमीम अली ने कहा कि स्टोर में घर के हर हिस्से के लिए फर्नीचर की एक विस्तृत श्रृंखला जिसमें लिविंग रूम बैडरूम डायनिंग एरिया होम डेकोर ऑफिस आउटडोर होम डेकोर और अन्य किफायती कीमत पर स्टाइलिश और कार्यत्मक दोनों तरह के फर्नीचर केक उपलब्ध है।
साथ ही विजय सुब्रमण्यम ने कहा झारखंड के धनबाद में स्थित हमारे दूसरे फ्लैगशिप फर्स्ट का उद्घाटन के साथ हम पूरे देश और उसके बाहर अद्वितीय कीमतों पर उच्च गुणवत्ता वाले फर्नीचर उपलब्ध करते है। हमें विश्वास है कि धनबाद के लोग अपने घरों के लिए किफायती कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय उत्पादों तक पहुंचेंगे। इस स्टोर में कंट्री कलेक्शन है जिसमें अमेरिका, इटली, मलेशिया और भारत जैसे देशों के बेहतरीन सबसे अनोखे फर्नीचर का संग्रह है।







