DHANBAD (धनबाद): धनसार पथरा कूल्ही स्थित वामतारा सेवा आश्रम के द्वारा शुक्रवार को मां वामतारा मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। इस दौरान कलश यात्रा भी निकला गया। 201 महिला और युवतियां अपने माथे पर कलश लेकर गाजे बाजे के साथ निकली। जो नगर भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर आई। प्राण प्रतिष्ठा में तारापीठ से तांत्रिकों और पंडित भी पहुंचे थे। मुख्य पुजारी कुमार चटर्जी थे जबकि मुख्य यजमान डॉक्टर चंदन शास्त्री ( तंत्र सम्राट) वा संध्या सिंह थे। इस दौरान भंडारा का भी आयोजन किया गया। साथ ही रात्रि में शक्ति मंदिर के टीम द्वारा भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें गायक राजू सिंह अनुरागी द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। मौके पर तिलक सिंह , टिंकू सिंह , मंगल सिंह , अंजू सिंह , दुर्गा प्रसाद सिंह , आर्या सिंह , ब्यूटी सिंह , गौरी सिंह , मानसी सिंह , अशोक रवानी , सोनू जायसवाल , कमला चौधरी , सुब्रतो सेन , वीरेंद्र गुप्ता , रोहन चौहान , सुखदेव मलिक, प्यारे लाल चौहान , गोपी किशन , मुकेश चौहान , राजन चौहान , सोना रजक , तारा चौहान , पूर्व पार्षद मुकेश महतो , श्रवण चौहान समेत अन्य उपस्थित रहे।







