बच्चों ने एक से बढ़कर एक नाटक की दी प्रस्तुति
DHANBAD (धनबाद): डी.वाइ. पाटील इंटरनेशनल स्कूल धनबाद का दूसरा वार्षिक महोत्सव मनाया गया, यह कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा। इस वार्षिक महोत्सव में मुख्य अतिथि सिंफर के डायरेक्टर अरविंद कुमार मिश्रा उपस्थित हुए जिन्हें पुष्पगुछ एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में बच्चे और उनके अभिभावक काफी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में छोटे-छोटे बच्चों ने स्वागत गान गाकर उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया

जिसके बाद एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में बच्चों ने नाटक के माध्यम से भ्रूण हत्या रोकने के लिए समाज में एक संदेश दिया, कैसे ट्रैफिक नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है नाटक प्रस्तुत किया गया। साथ ही भारतीय संस्कृति को भी प्रस्तुत किया गया, समाज में शिक्षा के महत्व को बताया गया। साथ ही जिन छात्रों का पूरे वर्ष में काफी बेहतर प्रदर्शन रहा उन छात्रों और अभिभावकों को भी यहां सम्मानित किया गया ।

वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि s धनबाद के डायरेक्टर अरविंद कुमार मिश्रा ने अपनी शुभकामना स्कूल को दिया और कहा की बच्चों का सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें स्कूल भेजे हम एक बेहतर समाज की कामना तभी कर सकते हैं जब सामाज शिक्षित होगा। बच्चों को शिक्षित करने में स्कूल के शिक्षकों का बहुत बड़ा रोल मॉडल होता है। मै सभी अभिभावकों से अनुरोध करना चाहूंगा की बच्चों के अंदर छुपे टैलेंट को पहचानिए और उन्मुक्त गगन में उनको उड़ने दीजिए उनको बच्चों को गाइडेंस की बहुत आवश्यकता होती है आज के परिवेश में जैसा कि डिजिटल लाइफ की बात होती है उसमे ध्यान देने की आवश्यकता है की कहीं ये शोसल मिडिया हमारे बच्चों के भविष्य पर कोई गलत प्रभाव तो नहीं डाल रहा है उन्होंने कहा की बच्चों को कभी दुसरे बच्चों से तुलना नहीं करना चाहिए इससे उनके दिमाग़ पे गलत असर पड़ता है।







