DHANBAD (धनबाद): झरिया के धर्मशाला रोड स्थित मुख्य मार्ग पर बछड़े का कटा सिर मिलने से सनसनी मच गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों का जमावड़ा जुट गया। मौजूद युवकों ने सड़क पर ईट पत्थर रख सड़क को जाम कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही झरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले को नियंत्रण किया। झरिया पुलिस द्वारा अवशेष को जप्त कर साथ ले जाया गया। स्थानीय युवक सौरभ शर्मा ने बताया कि सुबह जब टहलने निकला तो देखा कि धर्मशाला रोड स्थित स्टेट बैंक के समीप बीच सड़क पर बछड़े का कटा सिर पड़ा हुआ है। सौरभ ने आशंका जताई किसी असामाजिक तत्वों द्वारा इसे लाकर यहां फेक दिया ताकि आपसी भाईचारा खराब हो सके। लगातार ऐसी घटनाएं घट रही है जिसपर प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए और आवश्यक कदम उठाया जाना चाहिए ताकि आपसी सौहार्द बना रहे।

वही मौके पर मौजूद झूलन सिंह ने भी कहा कि झरिया पुलिस को आसपास पर लगे सीसीटीवी कैमरे से जांच कर ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। हिन्दू धर्म में जिस गाए को माता की उपाधि मिली है, जिनका हम दूध पीते है उनके साथ इस तरह का घृणित कार्य बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस कृत्य से साफ पता चलता है कि कुछ लोग सोची समझी साजिश के तहत आपसी सौहार्द बिगड़ने का गंदा काम कर रहा है। पुलिस को इसपर सख्त संज्ञान लेते हुए दोषियों पर कारवाई करनी चाहिए।
मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद के कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल झरिया थाना पहुंचे और पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। कहा कि झरिया में तीन-चार साल से ऐसी घटना घट रही है और सामाजिक तत्वों द्वारा सौहार्द को बिगड़ने की कोशिश की जा रही है जिस पर पुलिस जांच पड़ताल कर सख्त कार्रवाई करें। नहीं तो विश्व हिंदू परिषद सड़क पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होगी।
वही इस पूरे मामले को लेकर झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल जारी है, सीसीटीवी फुटेज समेत हर एक सबूत इकट्ठा कर आगे की कारवाई की जाएगी। दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







