
BOKARO: झारखंड के बोकारो के लुगू पहाड़ की तलहटी में आज सुबह हुई मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी सब जोनल कमांडर कुंवर मांझी सहित दो नक्सली मारे गए। जबकि कोबरा 209 बटालियन का एक जवान शहीद हो गया है। मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च अभियान में एक AK 47 और उसका एक मैगजीन सहित अन्य नक्सली सामग्री बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया, इसी क्षेत्र ने विगत 21 अप्रैल को हुई मुठभेड़ में भी कुंवर मांझी शामिल था। उस दिन वह भागने में सफल हो गया था। उन्होंने बताया, नक्सलियों की मूमेंट की सूचना कल शाम को मिली थी। आज अहले सुबह घेराबंदी की गई। तभी नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

एसपी ने बताया, सर्च अभियान अभी भी जारी है। पुलिस फायरिंग में मारा गया 21 अप्रैल को हुए पुलिस और नक्सली मुठभेड़ के दौरान कुंवर मांझी मुठभेड़ स्थल से भागने में सफल रहा था, आज कोबरा बटालियन एवं जिला पुलिस की टीम ने कुंवर मांझी सहित एक और नक्सली को मार गिराया। इस मुठभेड़ में कोबरा बटालियन का एक जवान भी घायल हुआ था जिसे एयर लिफ्ट कर राची ले जाने के दौरान मौत हो गई। बोकारो एसपी ने अभी भी सर्च ऑपरेशन की बात कही है। एक AK-47 भी जब्त हुआ है।







