Ranchi (रांची: )दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज निधन हो गया। शिबू सोरेन के निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर है। झारखंड में तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है। वही विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया गया है। देशभर से लोग उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। झारखंड के भी तमाम नेता- मंत्री गुरु जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन को बड़ी क्षति बताते हुए दुःख व्यक्त किया और गुरु जी को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा “जनता, विशेषकर आदिवासी समुदायों के कल्याण के लिए किये उनके कामों को सदैव याद रखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र अस्पताल जाकर गुरुजी को श्रद्धांजलि दिए और उनके पुत्र मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को ढांढस दिया। उनके पार्थिव शरीर को रांची लाया गया जहां कल अंतिम संस्कार किया जाएगा।







