DHANBAD (धनबाद): श्रावण मास की चौथी सोमवारी के पावन अवसर पर यूथ फोर्स धनबाद के संस्थापक सह अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुनः मेमको मोड़ एयरपोर्ट शिव मंदिर प्रांगण में खीर प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रसाद वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह उपस्थित हुए।


उदय प्रताप सिंह ने संगठन की प्रशंसा करते हुए कहा की हजारों श्रद्धालुओं के बीच खीर प्रसाद का वितरण कर संगठन ने सेवा और श्रद्धा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। कहा इसका मकसद सनातनियों को जोड़ना और जगाना है। आगे कहा की आज मन बहुत दुखी है क्योंकि आज झारखंड के पीतामह दिशोम गुरु शिबू सोरेन हमारे बीच में नहीं रहे। मैं उनको हृदय से श्रद्धांजलि देकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा, सचिव शंकर प्रसाद पांडे,उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह , कोषाध्यक्ष गौतम पटेल , कार्यकारी अध्यक्ष शिवम विश्वकर्मा , संगठन महामंत्री – संजय यादव व शुभम शर्मा , महामंत्री – पिंकू साव व चिंकू कुमार , संगठन मंत्री शुभम सिंह, संयुक्त मंत्री मुकेश महतो, मंत्री – रूद्र राणा एवं सदस्य राजू विश्वकर्मा अनुराग कुमार विक्रम कुमार आदित्य कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे।







