DHANBAD : धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार सुबह पुलिस और कुख्यात अपराधी भानु मांझी गिरोह के बीच मुठभेड़ हुआ। जिसमें कुख्यात अपराधी भानु मांझी के पैर में गोली लगी है, बताया जा रहा है कि भानु मांझी अपने गुर्गे के साथ तेतुलमारी – राजगंज रोड पर बाइक से जा रहा था तभी पुलिस की एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान अपराधी भागने लगा पीछा करने पर पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग कर दिया। जिसपर पुलिस ने जवाबी फायरिंग में भानु मांझी के पैर में गोली लगी है। भानु मांझी गोली लगने से घायल होकर गिर गया जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल भर्ती कराई है। घटना की सूचना पर कई थाने की पुलिस, डीएसपी, एसपी और एसएसपी मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि भानु मांझी जमशेदपुर के नामी अपराधी गिरोह से जुड़ा हुआ है और धनबाद में सक्रिय कुख्यात भगोड़ा अपराधी प्रिंस खान के लिए काम करता था। सोमवार को ही धनबाद पुलिस ने भानु मांझी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार जेल भेजी थी।







