DHANBAD : धनबाद लोह पुरुष, सरदार वल्लभभाई पटेल की शुक्रवार 31 अक्टूबर को 150वीं जयंती के उपलक्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी एकता दिवस मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में यूनिटी मार्च कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसे लेकर जिला स्तरीय कार्यक्रम भी आयोजित की गई है। धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने एलसी रोड स्थित विवाह भवन में प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी कि खेल एवं युवा विभाग के नेतृत्व में 8 नवंबर को विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी से यूनिटी मार्च निकाला जाएगा जो धैया होते हुए रणधीर वर्मा चौक तक आएगा। इसमें युवा, छात्र, सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल से जुड़े लोग भाग लेंगे। कहा कि एकता के लिए इस यूनिटी मार्च का मुख्य उद्देश्य एक भारत श्रेष्ठ भारत और स्वदेशी का संदेश देना है। इसे लेकर आगे भी कार्यक्रम होगा और अंतिम में 31 नवंबर को निरसा के बीएसएस कॉलेज से पदयात्रा निकाली जाएगी।







