Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home झारखंड

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल तिलैया में प्रवेश परीक्षा (AISSEE)-2026 के लिए आवेदन शुरू, जाने कैसे करें आवेदन

khabar24 by khabar24
October 30, 2025
in झारखंड, बड़ी खबर, राँची
0
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल तिलैया में प्रवेश परीक्षा (AISSEE)-2026 के लिए आवेदन शुरू, जाने कैसे करें आवेदन
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

RANCHI: (रांची) सैनिक स्कूल तिलैया, भारत के सबसे पुराने और सबसे बड़ा होने का अनूठा गौरव रखता है। विविध पृष्ठभूमि से आए यहां के छात्रों ने रक्षा सेवाओं के साथ-साथ सिविल सेवा, न्यायपालिका, इंजीनियर, डॉक्टर, व्यवसाय आदि के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया है।

यह सीबीएसई से संबद्ध एक अंग्रेजी माध्यम आवासीय विद्यालय है और सैनिक स्कूल सोसाइटी, रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा प्रबंधित है। यह कैडेटों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी और अधिकारी संवर्ग में अन्य प्रशिक्षण अकादमिक में शामिल होने के लिए तैयार करता है।

सैनिक स्कूलों में प्रवेश अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) के माध्यम से होता है, जो राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर हर साल जनवरी के महीने में आयोजित की जाती है। परीक्षा ओएमआर आधारित (बहुविकल्पीय प्रश्न) होती है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा जनवरी, 2026 में निम्नलिखित विवरण के अनुसार आयोजित की जाएगी: –

कक्षा VI के लिए 300 मार्क्स के लिए 125 प्रश्न है। इसमें भाषा के 50 मार्क्स के 25 प्रश्न, गणित 150 मार्क्स के 50 प्रश्न, इंटेलिजेंस के 50 मार्क्स के 25 प्रश्न तथा सामान्य ज्ञान के 50 मार्क्स के 25 प्रश्न शामिल है।

कक्षा IX के लिए 400 मार्क्स के 150 प्रश्न है। इसमें गणित के लिए 200 मार्क्स के 50 प्रश्न, इंटेलिजेंस के 50 मार्क्स के लिए 25 प्रश्न, इंगलिश के 50 मार्क्स के लिए 25 प्रश्न, सामान्य विज्ञान के 50 मार्क्स के लिए 25 प्रश्न, सामान्य ज्ञान के 50 मार्क्स के 25 प्रश्न तथा सामाजिक अध्ययन के 50 मार्क्स के लिए 25 प्रश्न शामिल है।

सैनिक स्कूल तिलैया में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा VI में लगभग 185 (144 लड़के और 16 लड़कियाँ) सीटें और कक्षा IX में 25 (24 लड़के और 1 लड़की) सीटें प्रवेश के लिए उपलब्ध होने की संभावना है। उत्तीर्ण और नाम वापस लेने वालों की संख्या के आधार पर वास्तविक सीटों की संख्या भिन्न हो सकती है।

प्रवेश पूरी तरह से उपरोक्त अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के माध्यम से योग्यता के आधार पर और उम्मीदवार की मेडिकल फिटनेस के अधीन होगा। कुल सीटों का 15%, 7% और 27% क्रमशः अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल श्रेणियों के लिए आरक्षित हैं। शेष सीटों में से 25% सीटें पूर्व सैनिकों सहित रक्षा कर्मियों के बच्चों के लिए आरक्षित हैं। 01 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2016 (दोनों तिथियाँ सम्मिलित) के बीच जन्मे लड़के और लड़कियाँ कक्षा VI में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं और 01 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2013 (दोनों तिथियाँ सम्मिलित) के बीच जन्मे लड़के और लड़कियाँ सत्र 2026-27 के लिए कक्षा IX में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

आवेदक https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। AISSEE-2026 की सूचना विवरणिका भी इसी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Previous Post

लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर निकलेगा यूनिटी मार्च, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने दी जानकारी

Next Post

भौंरा में बंद मकान से चार जिंदा बम बरामद, एक युवक हिरासत में, सनसनी

khabar24

khabar24

Next Post
भौंरा में बंद मकान से चार जिंदा बम बरामद, एक युवक हिरासत में, सनसनी

भौंरा में बंद मकान से चार जिंदा बम बरामद, एक युवक हिरासत में, सनसनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English