DHANBAD : धनबाद हीरापुर श्याम मंदिर से 155वां श्याम ध्वजा पदयात्रा निकाली गई, जो झरिया श्याम धाम तक गई। ध्वजा यात्रा में सैकड़ो महिला – पुरुष शामिल हुए। आज देवउठानी एकादशी और श्याम बाबा के जन्मोत्सव के मौके पर श्याम ध्वजा यात्रा निकाली गई। ध्वज यात्रा में भक्त निशान लेकर धनबाद रणधीर वर्मा चौक, बैंक मोड, वाताकोला होते हुए झरिया श्याम मंदिर पहुंचे जहां निशान अर्पण किया गया। इस दौरान धनबाद से झरिया तक भक्ति में माहौल देखा गया।

श्याम ध्वजा यात्रा के संरक्षक कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि यह 155वां ध्वजा यात्रा निकल गया, आज श्याम बाबा का जन्मोत्सव के साथ देवउठानी एकादशी भी है इसलिए विशेष भी है। ध्वजा यात्रा में श्रद्धालु बाबा के गीतों पर झूमते गाते झरिया श्याम धाम पहुंचे जहां बाबा को निशान अर्पण किया गया।








