Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home धनबाद

अमर शहीद के 33वें शहादत दिवस पर उपायुक्त सहित तमाम पदाधिकारियों ने शहीद रणधीर वर्मा को दी श्रद्धांजली

khabar24 by khabar24
January 3, 2024
in धनबाद, बड़ी खबर
0
अमर शहीद के 33वें शहादत दिवस पर उपायुक्त सहित तमाम पदाधिकारियों ने शहीद रणधीर वर्मा को दी श्रद्धांजली
0
SHARES
30
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

Dhanbad:धनबाद के जांबाज एसपी अशोक चक्र शहीद रणधीर वर्मा के 33 वें शहादत दिवस पर रणधीर वर्मा चौक,बैंक मोड़ थाना तथा बैंक ऑफ इंडिया हीरापुर ब्रांच में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन, उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह,सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, शहीद रणधीर वर्मा की पत्नी व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर रीता वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने शहीद रणधीर वर्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि अर्पित करने से पूर्व पुलिस बल ने उन्हें सशस्त्र सलामी दी।मातमी धुन बजाया और 2 मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि आज हम धनबाद के जांबाज पुलिस अधीक्षक की शहादत को याद करते हैं।उन्होंने वीरता से देश सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उसके प्रति समस्त धनबादवासी एवं जिला प्रशासन उनके चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।उल्लेखनीय है कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के जांबाज अधिकारी और धनबाद के पुलिस अधीक्षक शहीद रणधीर वर्मा ने धनबाद में बैंक लूटने आए खालिस्तानी आतंकवादियों से जूझते हुए वीरगति को प्राप्त किया था। महामहिम राष्ट्रपति ने उन्हें शौर्य, बहादुरी और बलिदान के लिए वीरता का सर्वोच्च पदक “अशोक-चक” से सम्मानित किया था। महामहिम उपराष्ट्रपति ने उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किया था।


कार्यक्रम में उपायुक्त वरुण रंजन, उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, शहीद रणधीर वर्मा की पत्नी व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर रीता वर्मा, सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय 1 अमर कुमार पांडेय, पुलिस उपाधीक्षक अरविन्द कुमार बिन्हा, पुलिस उपाधीक्षक यातायात राजेश कुमार, रणधीर वर्मा मेमोरियल सोसायटी के अध्यक्ष किशोर कुमार,आयोजन समिति के संयोजक भृगुनाथ भगत सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Previous Post

हिट एंड ड्राइव कानून के विरोध में दूसरे दिन धनबाद के श्रमिक चौक में ऑटो चालकों ने अमित शाह का फुका  पुतला 

Next Post

श्यामल चक्रवर्ती की शहादत दिवस पर हज़ारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

khabar24

khabar24

Next Post
श्यामल चक्रवर्ती की शहादत दिवस पर हज़ारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

श्यामल चक्रवर्ती की शहादत दिवस पर हज़ारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English