Dhanbad: हिट एंड ड्राइव कानून पारित होने के साथ ही पूरे भारत में विरोध प्रदर्शन जारी हो चुका है ऐसे में धनबाद के श्रमिक चौक पर ऑटो चालक के द्वारा बंदी के दूसरे दिन केंद्र सरकार एवं गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में धनबाद के ऑटो चालक मौजूद रहे। इस पूरे बंदी का असर पूरे धनबाद में देखने को मिल रहा है खासकर आमजन और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है धनबाद स्टेशन पर इस बंदी के कारण कई ऐसे यात्री दिखे जो की ऑटो के इंतजार में खड़े रहे जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऑटो चालकों का कहना है कि सरकार इस कानून में संशोधन करें अन्यथा यह हड़ताल और व्यापक रूप लेगा ऑटो को इस तुगलकी कानून जल्द केंद्र सरकार को वापस लिया जाय







