Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home झारखंड

आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार, 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक शिविरों का किया जाएगा आयोजन

khabar24 by khabar24
November 19, 2025
in झारखंड, धनबाद, बड़ी खबर
0
आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार, 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक शिविरों का किया जाएगा आयोजन
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD: धनबाद जिले के सभी 256 पंचायत में आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार कार्यक्रम का पंचायतवार आयोजन 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक किया जाएगा।
इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन धनबाद प्रखंड के 12 पंचायत, तोपचांची के 28, बलियापुर के 23, पूर्वी टुंडी के 9, निरसा के 27, टुंडी के 17, गोविंदपुर के 39, बाघमारा के 61, कालियासोल के 20 तथा एगारकुंड के 20 सहित 256 पंचायत, धनबाद नगर निगम के 55 व चिरकुंडा नगर परिषद के 21 वार्ड में विभिन्न तिथियों को शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में प्रखंड स्तरीय समन्वय पदाधिकारी के साथ जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

21 नवंबर को धनबाद प्रखंड के गोपीनाथडीह, तोपचांची के पावापुर, बलियापुर के मुकुंदा, पूर्वी टुंडी के चुरूरिया, निरसा प्रखंड के बैजना, टुंडी के जीतपुर, गोविंदपुर के अमरपुर, बाघमारा के छाताटांड, कलियासोल के बांदा पूर्व, एगारकुंड के डूमरकुंडा दक्षिण पंचायत, धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 7, 8 व 15, धनबाद सदर के वार्ड 15, चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड संख्या 1 में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि शिविर में आम जनों को राज्य सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही आम जनों से विभिन्न योजनाओं एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर उसका त्वरित निष्पादन किया जाएगा।

शिविरों में फोकस एरिया के जाति – आवासीय – आय प्रमाण पत्र, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, लैंप्स पैक्स सदस्यता अभियान, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना तथा अबुआ आवास योजना के आवेदन प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त किए जाएंगे। इसमें जिन योजनाओं में लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होंगे उनमें लाभुकों की प्रतिक्षा सूची तैयार करते हुए प्राथमिकता के आधार पर उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा।

फोकस एरिया के अलावा शिविरों में सभी प्रकार की पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड वितरण, सामुदायिक वन पट्टा, व्यक्तिगत वन पट्टा, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, झारखंड आंदोलनकारी चिह्नितीकरण आयोग से संबंधित प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही बेनेफिशरी ओरिएंटेड वैसी योजनाएं जिन्हें राज्य सरकार सेचुरेशन मोड में लागू करने के लिए कृत संकल्पित है, के लिए भी छूटे हुए व्यक्ति एवं अर्हता प्राप्त करने वाले नए लोगों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।

शिविरों में ऑन द स्पॉट परिसंपत्तियों एवं सरकारी लाभों का वितरण तथा ऑन द स्पॉट शिकायतों का निवारण भी किया जाएगा।

उपायुक्त ने जिले के अधिक से अधिक लोगों को शिविरों में जाकर अपनी समस्या का निराकरण कराने एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

Previous Post

झरिया में दिनदहाड़े युवक का गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Next Post

झरिया गोलीकांड में मारे गए प्रेम यादव का शव लेने पहुंचे परिजन, मामले का खुलासा करने में जुटी है पुलिस

khabar24

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English