DHANBAD : धनबाद के बड़े कोयला व्यवसायी एल.बी. सिंह और उनके भाई कुम्भनाथ सिंह के ठिकानों पर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने व्यापक छापेमारी कर रही है धनबाद में 19 ठिकाने जबकि बंगाल में 24 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ईडी की टीमें सरायढेला के देवबिला स्थित आवास, सहित कारोबारी दीपक पोद्दार, संजय खेमका, अनिल गोयल, गणेश अग्रवाल, निरसा के टालडांगा में बिनोद महतो, भूली में सन्नी केशरी और कुछ कोल अधिकारियों के स्थान सुबह से छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार दोनों भाई कोयला आउटसोर्सिंग कंपनी के मालिक हैं और हाल के दिनों में सामने आए कोयला स्कैम से जुड़े मामलों की जांच के क्रम में यह कार्रवाई की जा रही है। मानी लॉन्ड्रिंग से भी मामला जुड़ा हो सकता है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले करीब 10 वर्ष पूर्व बीसीसीएल में टेंडर घोटाला मामले में CBI ने एल.बी. सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस दौरान छापेमारी के वक्त एल.बी. सिंह द्वारा CBI टीम पर फायरिंग भी किए जाने की घटना सामने आई थी।

ईडी की ताजा कार्रवाई से कोयला कारोबार से जुड़े अन्य लोगों में भी हलचल मची हुई है। जांच एजेंसी अभी सभी स्थानों से दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है। कई दस्तावेज जब्त करने की भी खबर आ रही है। इसमें बड़ी बात रही है कि छापेमारी करने पहुंची ED की टीम को देवबिला आवास के बाहर 2 घंटे तक इंतजार करना पड़ा, बाद में दरवाजा खोलने पर टीम अंदर गई।







