DHANBAD: धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबारी एटी देवप्रभा के मालिक एल.बी. सिंह के सरायढेला आवास, कार्यालय सहित कुल 18 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।
कोयला कारोबार से जुड़े मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज धनबाद में बड़ी कार्रवाई की है। कोल कारोबारी एल.बी. सिंह के आवास और उनसे जुड़े प्रतिष्ठानों पर तड़के सुबह छापेमारी शुरू की गई। जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने धनबाद के देव बिला क्षेत्र समेत कुल 16 ठिकानों पर एकसाथ दबिश दी है।
एल बी सिंह के आवास पहुंची ED की टीम को रोकने का किया गया प्रयास, घर के पालतू कुत्ते को छोड़ा गया
धनबाद में एटी देवप्रभा का कई कोयला आउट सोसिंग और ट्रांसपोर्टिंग का काम करती है।







