DHANBAD धनबाद : भारत के संविधान के लागू होने के 75वें वर्ष (प्लैटिनम जुबिली वर्ष) के अवसर पर आज धनबाद जिला में भी संविधान दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया।
सरकार आपके द्वार के सेवा के अधिकार सप्ताह में निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने उपस्थित होकर पदाधिकारियों,कर्मियों तथा शिविर में आए आम नागरिकों के साथ भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया। इस दौरान सभी को संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सभी को सचेत और समर्पित रहने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित की गई। कांग्रेस और सामाजिक संगठन की ओर से रणधीर वर्मा चौक से जुलुश निकली गई जो स्टेशन रोड स्थित डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।







