DHANBAD धनबाद : धनबाद विधायक राज सिन्हा ने अपने अनिश्चितकालीन धरना को फिलहाल नगर आयुक्त के लिखित आश्वासन पर स्थगित कर दिया है.नगर आयुक्त रविराज शर्मा के साथ वार्ता में सहमति बनी है कि जिन सड़कों की मरम्मती का कार्य ACB जाँच के कारण रुका पड़ा है उसके लिए जल्द से जल्द ACB से NOC लेने का प्रयास किया जायेगा साथ ही जो सड़के जाँच से बाहर है उन सड़कों की मरम्मती को लेकर बुधवार से ही शिलान्यास कर दी जाएगी। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि उन्होंने धरना को समाप्त नहीं किया है बल्कि आश्वाश्नों पर स्थगित किया है और इस मामले को आगे 5 से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में भी उठाएंगे.बता दें कि शहर की जर्जर सड़कों और ठप पड़े विकास कार्यों को लेकर विधायक ने सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे थे. करीब 30 घंटे यह धरना जारी रहा। विधायक राज सिन्हा के धरना के समर्थन में आज झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व प्रतिपक्ष नेता अमर बाउरी, निरसा के पूर्व विधायक अपर्णा सेन गुप्ता सहित कई नेता पहुंचे थे।







