Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home झारखंड

IIT-ISN के शताब्दी स्थापना सप्ताह का भव्य शुभारंभ, पहुंचे प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने कहा: यह संस्थान देश की प्रगति का मज़बूत स्तंभ

khabar24 by khabar24
December 5, 2025
in झारखंड, धनबाद, बड़ी खबर
0
IIT-ISN के शताब्दी स्थापना सप्ताह का भव्य शुभारंभ, पहुंचे प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने कहा: यह संस्थान देश की प्रगति का मज़बूत स्तंभ
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD धनबाद : आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में बुधवार को शताब्दी स्थापना सप्ताह का आगाज़ बेहद गरिमापूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी. के. मिश्रा ने संस्थान के 100 वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि आईआईटी (आईएसएम) पिछले एक सदी से राष्ट्र निर्माण, खनन प्रौद्योगिकी और मानव संसाधन विकास में अहम योगदान देता आया है और आने वाले दशकों में भी इसकी भूमिका और बढ़ेगी।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। सत्र का संचालन प्रो. रजनी सिंह, डीन (कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस) ने किया, जिनकी एंकरिंग की मुख्य अतिथि ने विशेष सराहना की। समारोह में विभिन्न वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, राजनयिकों, उद्योग विशेषज्ञों, पूर्व छात्र-छात्राओं और मौजूदा विद्यार्थियों की बड़ी संख्या मौजूद रही।

आईआईटी (आईएसएम) के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने स्वागत भाषण में कहा कि शताब्दी केवल उत्सव नहीं, बल्कि संस्थान की जिम्मेदारियों का एक नया अध्याय है। उन्होंने कहा कि संस्थान आने वाले समय में माइनिंग 4.0, डिजिटल टेक्नोलॉजी, क्लीन एनर्जी, सस्टेनेबिलिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्रिटिकल मिनरल रिसर्च जैसे क्षेत्रों में देश का नेतृत्व करेगा।

एमएनआईटी जयपुर के निदेशक प्रो. एन. पी. पाढ़ी , जिन्हें समारोह में सम्मानित किया गया, ने कहा कि आईआईटी (आईएसएम) का 100 वर्ष का सफर देश के तकनीकी इतिहास में एक प्रेरक अध्याय है। उन्होंने संस्थान की तेज़ी से बढ़ती रिसर्च क्षमता, नवाचार वातावरण और वैश्विक सहयोगों की प्रशंसा की।

ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर एंड्रयू एलेक्ज़ेंडर फ्लेमिंग ने शताब्दी समारोह में शामिल होकर खुशी जताई और कहा कि यूके-इंडिया विज़न 2035 के तहत आईआईटी (आईएसएम) और ब्रिटेन के बीच सहयोग लगातार मज़बूत हो रहा है। उन्होंने TEXMiN और यूके-आधारित GEOTECH के साथ शुरू हुई नई डिजिटाइज़ेशन लैब साझेदारी की भी सराहना की।

मुख्य अतिथि डॉ. पी. के. मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत आज जिस तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, उसमें टेक्नोलॉजी-आधारित गवर्नेंस, अंतरिक्ष और क्वांटम टेक्नोलॉजी, ग्रीन एनर्जी, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी उपलब्धियाँ देश की ताकत बन रही हैं। उन्होंने कहा कि आईआईटी (आईएसएम) को क्रिटिकल मिनरल्स, एआई, सतत विकास और समाज-हित वाली तकनीकों में रिसर्च को और आगे ले जाना चाहिए। उन्होंने महिला-नेतृत्व वाले विकास पर भी जोर दिया और कहा कि संस्थान का इनोवेशन इकोसिस्टम देखकर वे बेहद प्रभावित हैं।

मुख्य कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि और अतिथियों ने कई नई सुविधाओं का उद्घाटन और अवलोकन किया, जिनमें वर्चुअल रियलिटी माइन सिम्युलेटर लैब, डिजिटल माइनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर लैब (प्राइवेट 5G), TEXMiN–GEOTEK ड्रिल कोर डिजिटाइजेशन लैब, बोर्ड एंड पिलर ट्रेनिंग गैलरी, लॉन्गवाल अंडरग्राउंड कोल माइन गैलरी, और स्टार्टअप्स के लिए सीड फंड सपोर्ट लेटर सौंपना शामिल था। इसके बाद ज्ञान-विज्ञान प्रांगण का शुभारंभ किया गया, जिसमें एआई-आधारित इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस, डिजिटल ट्विन, रोबोटिक्स, 3D मेटावर्स-बेस्ड माइनिंग मॉडल, क्लीन एनर्जी इनोवेशन और भारतीय ज्ञान प्रणाली से जुड़े प्रदर्शन लगाए गए थे।

वहीं, कार्यक्रम में काफी बड़े आकार के ड्रोन का प्रदर्शनी लगाए आईआईटी (आइएसएम) के छात्र आशीष शिद्धार्थ ने बताया कि उनका यह ड्रोन न सिर्फ प्रदूषण रोकने, बल्कि आग को रोकने में भी अहम भूमिका निभाएगा। वहीं, रोबोटिक ड्रोन की प्रदर्शनी लगाए छात्र सौरभ कुमार ने बताया कि उनका यह रोबोट डिफेंस और देश द्रोहियों को ढूंढ निकालने में अहम भूमिका निभाएगी। इसके साथ ही एक रेसिंग कार की भी यहाँ प्रदर्शनी लगाई गई थी, इसके संबंध में इसे बनाने वाले छात्रों के हेड प्रो. रमेश प्रसाद ने बताया कि यह कार बैटरी से चलने वाली वो कार है जिसे महज देश के सात शिक्षण संस्थान ही बना सके हैं, जिसमे एक यह भी शामिल है।

Previous Post

DC – SSP ने प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव का स्वागत, IIT – ISN के कार्यक्रम में लेंगे भाग

Next Post

केंदुआडीह में जहरीले गैस का रिसाव, दर्जनों लोग आए चपेट में, एक तोता की मौत, अधिकारियों की टीम पहुंची, इलाके में दहशत

khabar24

khabar24

Next Post
केंदुआडीह में जहरीले गैस का रिसाव, दर्जनों लोग आए चपेट में, एक तोता की मौत, अधिकारियों की टीम पहुंची, इलाके में दहशत

केंदुआडीह में जहरीले गैस का रिसाव, दर्जनों लोग आए चपेट में, एक तोता की मौत, अधिकारियों की टीम पहुंची, इलाके में दहशत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English