DHANBAD धनबाद : उपायुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी ने आज दुर्गापुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव सह राज्य के अतिथि डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव आईआईटी – आईएसएम के शताब्दी स्थापना सप्ताह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होगें। इसका आयोजन बुधवार को आईआईटी – आईएसएम के पेनमैन ऑडिटोरियम में किया जाएगा।
मौके पर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल के अलावा अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।







