Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home झारखंड

केंदुआडीह में गैस का कहर तेज, दो महिलाओं की मौत के बाद जागा प्रशासन

khabar24 by khabar24
December 5, 2025
in झारखंड, धनबाद, बड़ी खबर
0
केंदुआडीह में गैस का कहर तेज, दो महिलाओं की मौत के बाद जागा प्रशासन
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD धनबाद: धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में जहरीली गैस का संकट लगातार गहराता जा रहा है। बीते दो दिनों में गैस के प्रभाव से दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। बुधवार को प्रियंका देवी और गुरुवार को ललिता देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं 30 से 35 लोग अभी भी गैस की चपेट में हैं, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इलाके में बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है।

शुक्रवार को उपायुक्त आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी केंदुआडीह पहुँचे और प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मजदूर संघ नेताओं, स्थानीय प्रतिनिधियों और प्रभावित परिवारों के साथ बैठक कर स्थिति का आकलन किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाके में लगातार तैनात है। चार से पांच एंबुलेंस हाई-अलर्ट पर रखी गई हैं और डॉक्टर घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं। राजपूत बस्ती, मस्जिद मोहल्ला, ऑफिसर कॉलोनी समेत लगभग 10 हजार की आबादी गैस के दुष्प्रभाव से परेशान है। लोगों का कहना है कि तेज दुर्गंध और जहरीली गैस से घरों में रहना मुश्किल हो गया है।

बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल ने बताया कि खदानों में बचा कोयला रासायनिक प्रक्रिया से गुजरता है, जिससे बैक्टीरिया के कारण गैस बनती है। इस समस्या की तकनीकी जांच आईआईटी आइएसएम), सिंफर और डीजीएमएस की विशेषज्ञ टीम कर रही है। गैस रिसाव के सोर्स की तलाश तेज़ी से की जा रही है और जहां खतरा दिख रहा है, वहाँ तुरंत सीलिंग और ब्रैकेटिंग की कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोग प्रशासनिक कार्रवाई पर नाराज़गी भी जता रहे हैं। लोगो की माने तो “चार दिन से सिर्फ बैठकर मीटिंग हो रही है, कोई समाधान नहीं निकला। मेरे घर के पीछे से ही गैस निकल रही है, बच्चे घर में रह भी नहीं पा रहे।” वहीं एक अन्य महिला ने कहा कि प्रशासन सिर्फ शिफ्ट होने की बात कर रहा है, लेकिन रोजी-रोटी का क्या होगा? “पहले गैस रोकी जाए, तभी हम हटेंगे,” महिला ने कहा।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि आज की जांच में कई घरों में गैस का स्तर 2.5 मेज़र आया है, जो सामान्य से काफी अधिक है और खतरनाक श्रेणी में आता है। प्रभावित घर पहले से डेंजर ज़ोन में चिन्हित थे, जिनका विस्थापन एक साल पहले होना था। अब प्रशासन ने तय समय सीमा में शिफ्टिंग प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। फिलहाल प्रभावित परिवारों के लिए टेंट, भोजन और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन ने दो अस्पतालों में आपात विस्तार, अतिरिक्त ऑक्सीजन-युक्त बेड और 24×7 मेडिकल व्यवस्था सुनिश्चित की है।

सिंफर से यहां जांच करने पहुंचे वैज्ञानिक डॉ. संतोष कुमार राय ने कहा कि कार्बन मोनोऑक्साइड की उच्च मात्रा समस्या की मुख्य वजह लग रही है। स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Previous Post

बेलगड़िया टाउनशिप को मिला नया टी.ओ.पी, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

Next Post

झरिया के सिंह नगर स्थित कचरा गोदाम में लगी भीषण आग, कला धुआं से छाया आसमान, अफरा – तफरी

khabar24

khabar24

Next Post
झरिया के सिंह नगर स्थित कचरा गोदाम में लगी भीषण आग, कला धुआं से छाया आसमान, अफरा – तफरी

झरिया के सिंह नगर स्थित कचरा गोदाम में लगी भीषण आग, कला धुआं से छाया आसमान, अफरा - तफरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English