Dhanbad: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन ने शीतलहरी के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर जिले में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में 19.01.2024 से 25.01.2024 तक के लिये वर्ग- केजी से वर्ग-5 तक की कक्षायें सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित करने का निर्देश दिया है। वहीं वर्ग-06 से वर्ग-12 तक की कक्षायें पूर्व में दिए निर्देशानुसार सुबह 09:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संचालित होंगी। यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।







