Dhanbad : ईडी के द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बार – बार सम्मन भेजने और आज पूछताछ के लिए आज मुख्यमंत्री आवास पंहूचने के विरोध में आदिवासी समाज के लोग सड़क पर उतर रही है। सोनोत संताल समाज, आदिवासी संगठन के द्वारा आज धनबाद में ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध मार्च किया गया। जेएमएम के पुर्व जिला अध्यक्ष रमेश टुडू और रतिलाल टुडू की अगुवाई में जिला परिषद मैदान से सैकड़ो की संख्या आदिवासी महिला – पुरुष जुलूस के साथ रणधीर वर्मा चौक पंहुचे जहां ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान इन्होने कहा की एक आदिवासी मुख्यमंत्री को केंद्र की सरकार परेशान कर रही है कभी लिफाफा भेज कर तो कभी ईडी का सम्मन भेजा जा रहा हैं लेकिन हम आदिवासी संगठन उनसे डरने वाले नही है। कहा की अगर ईडी हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करती है तो हमलोग धनबाद सहित पूरे राज्य को बंद करेंगे साथ ही किसी भी भाजपा के नेता को झारखंड में घुसने नही देंगे।







