Dhanbad:नारायणी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित जगजीवन नगर स्थित दिव्यांग बच्चों की विशेष स्कूल पहला कदम के द्वारा पहला कदम स्कूल के विशेष शिक्षकों के द्वारा सुदूर क्षेत्रो मे होम बेस्ड अभिभावक जागरूकता केम्प लगाया गया। जिसका उद्देश्य अभिभावकों को सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जागरूक करना था, जिससे वे उसका लाभ उठा सके।जो बच्चे किसी कारणवश स्कूल नही आ पा रहे है उनको स्कूल से जोड़ने का प्रयास किया गया। जिससे वे शिक्षण के साथ प्रशिक्षण भी प्राप्त कर सके। जिन दिव्यांग बच्चों के दिव्यांग सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, यू डि आई डी कार्ड, रेलवे कनशेसन सर्टिफिकेट नही बन पाया है उसे बनाने में मदद की गई। आज अभिभावकों की अपने अपने फील्ड के स्पेशलिस्ट के द्वारा पहला कदम स्कूल में मीटिंग रखी गई जिसमें उनके बच्चों को दी जाने वाली थेरैपी के बारे में विस्तार से बताया गया तथा उन्हें ट्रेनिंग भी दी गई जिससे वे भी अपने बच्चो की ग्रोथ देख सके। सचिव अनिता अग्रवाल ने बताया की पहला कदम स्कूल की मेडिकल क्लिनिक में जिन बच्चों को फिजियो, स्पीच,ऑक्युपेशनल, बिहेवियर थेरैपी की जरूरत होती स्पेशलिस्ट द्वारा प्रदान की जाती है। अनिता अग्रवाल ने बताया कि स्कूल का प्रयास कारगर साबित हो रहा है और उनकी यह कोशिश है की कोई भी दिव्यांग बच्चें जानकारी के अभाव में घर पर न रह जाये।







