Dhanbad: शनिवार 20 जनवरी को मार्क्सवादी युवा मोर्चा जिला कमेटी के एक बैठक मासस केंद्रीय कार्यालय टेंपल रोड, पुराना बाजार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मार्क्सवादी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन महतो ने की एवं संचालन जिला सचिव राणा चटराज ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए मायुमो जिला अध्यक्ष पवन महतो ने कहा कि 22 जनवरी को गोल्फ ग्राउंड के निकट न्यू टाउन हाल में मार्क्सवादी समन्वय समिति धनबाद लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गई है। जिसमें बोकारो, चंदनकियारी,झरिया, निरसा,सिंदरी,धनबाद विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।उक्त सम्मेलन में मासस के केंद्रीय,जिला, प्रखंड,अंचल,वार्ड, पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता अपने-अपने विचार को रखेंगे। झारखंड बने 23 वर्ष हो गया, लेकिन धनबाद लोकसभा क्षेत्र का विकास की गति काफी धीमा रहा। हवाई अड्डा, एम्स कई मुख्यालय दूसरे क्षेत्र चले गए, लेकिन इस क्षेत्र का प्रतिनिधि मौन रहे। राज्य बनने के बाद आम जनताओ में एक आश जगी थी कि इस क्षेत्र का विकास काफी तेजी से होगा, लेकिन इसके विपरीत निकला। जो आवाज संसद में गूंजनी चाहिए था वह आवाज दब कर रह गया।धर्म के नाम पर राजनीति हो रहा है l देश किस दिशा में जा रहा है यह चिंता का विषय है। पढ़े-लिखे नौजवान आज बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं।बैठक में मुख्य रूप से संतोष रवानी, सुजीत चंद्रा,कृष्ण कुमार उर्फ लला, अशोक पासवान, जगदीश रजक,महादेव महतो, दिलीप रवानी, सुरेश साव, अभिषेक कुमार, वीरेंद्र यादव, प्रकाश महतो आदि शामिल थे l







