Dhanbad : पंख एक नई दिशा संस्था रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर संस्था की सदस्याएं अपने आसपास के घरों में दिया बाती का वितरण करेंगी तथा अपने क्षेत्र के सभी राम मंदिरों में दीप प्रज्वलित कर पूजा पाठ कीर्तन करेंगे। संस्था की अध्यक्ष पिंकी गुप्ता ने रविवार को बताया कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों असहायों को खोज कर उनका भोजन वितरित करना छोटे बच्चों को शिक्षा प्रदान करना एवं गरीब लड़कियों को शादी में मदद करना प्रमुख कार्य है,संस्था का पंख ऐसी जगह में जाएगा जहां लोगों को मदद नहीं मिलता, मदद के लिए कोई संस्था नहीं जाता, ऐसे स्थानों बस्तियों व इंटिरियर इलाकों को चिन्हित कर वहां के जरूरतमंदों को मदद की जाएगी।संस्था की कोषाध्यक्ष सुषमा प्रसाद ने बताया कि पिछले शुक्रवार को संस्था के उद्घाटन के अवसर पर पंख एक नई दिशा चैरिटेबले ट्रस्ट की अध्यक्ष पिंकी गुप्ता की अध्यक्ष्ता में संस्था की सदस्याओं ने अभी जरूरतमंदों को खोज कर ढूढवाडीह, शिमलाटांड मे भोजन वितरण किया था। सुषमा प्रसाद,संगीता जयसवाल, नम्रता गुप्ता,सुधा गुप्ता, गायत्री गुप्ता, रेशमा सिंह, श्रुती गुप्ता, अन्नू ,बबिता सिंह,रेनू शरण, रूबी,साधना सूद,अपराजिता सिंह,सीमा गुप्ता,शाशी शेखर गुप्ता,कुणाल कुमार गुंजन गोयल कार्यकर्म में सक्रिय थे।







