Dhanbad: रविवार को कतरास बाजार स्थित लिलौर स्थान मंदिर के पुराने पार्क में रजक समाज बाघमारा विधानसभा की एक बैठक खबर मंत्र के धनबाद प्रभारी बिनोद कुमार रजक की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में बाघमारा विधानसभा के सभी रजक परिवार को एक मंच पर लाने के लिए आम सहमति बनी और इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए केशरगढा के पंचायत समिति सदस्य सुरेश रजक ने कहा कि समाज एक नहीं रहने के कारण समाज के लोगों का शोषण किया जा रहा है। इसलिए समाज को एक मंच पर लाने के लिए सभी लोगों को सम्मिलित रूप से प्रयास करना होगा।
पूर्व मुखिया लीला देवी ने कहा कि जब तक समाज के लोग संगठित नहीं होंगे तब तक समाज का विकास नहीं होगा। माटीगढा के समाजसेवी अजय रजक ने कहा कि रजक समाज के लोगों को घर-घर जाकर जागरूक करने की आवश्यकता है। मालकेरा वार्ड सदस्य विनोद रजक ने कहा कि रजक समाज जातिवाद का शिकार हो रहा है, इसलिए संगठन बनाकर सभी को एकजुट कर एक मंच पर लाने की आवश्यकता है। मालकेरा दक्षिण पंचायत के मुखिया विनोद रजक ने कहा कि अभी हम शुरुआत कर रहे हैं जो निचला वर्ग है मैं उनसे निवेदन करता हूं कि वह लोग समाज से जुड़े और समाज का सहयोग लेकर अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर आगे बढ़ा कर समाज का नाम रौशन करें। वही मालकेरा दक्षिण पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रिंटू रजक ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए जब भी आवश्यकता पड़ेगी वह तन मन और धन के साथ अपने एक पैर पर खड़ा रहेंगे।
केशरगढा के लखन रजक , सोनारडीह के संजय रजक फटामहुल के मंगरु रजक, सागर रजक मलकेरा के महादेव रजक, मलकेरा के बालेश्वर रजक फुलवार के वीरेंद्र रजक ने भी बैठक को संबोधित किया।
इसके बाद सर्वसम्मति से रजक समाज बाघमारा विधानसभा कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष बिनोद कुमार रजक,(1) उपाध्यक्ष रिंटू रजक मलकेरा उत्तर मुखिया प्रतिनिधि उपाध्यक्ष (2) विनोद कुमार रजक मुखिया दक्षिण पंचायत मलकेरा सचिव सुरेश रजक केसरगढ़ा पंचायत समिति सदस्य (1)सह सचिव तोताराम रजक (2)सह सचिव लखन कुमार रजक केसर गढा, कोषाध्यक्ष गुरुदेव प्रसाद रजक सह कोषाध्यक्ष संजय रजक सोनारडीह को सर्वसम्मति से बनाया गया।
इसके अलावा 11 कार्यकारिणी समिति के सदस्य चुने गए। जिसमें मुख्य रूप से लीलावती देवी मलकेरा, राधा देवी माटीगढा मंगरु रजक जमुआटांड, विनोद रजक मालकेरा लक्ष्मण रजक, डब्लू रजक कतरास, सागर रजक केसर गड़ा, बालेश्वर रजक मालकेरा, महादेव रजक मालकेरा को सर्वसम्मति से चुना गया।बैठक में मुख्य रूप से विवेक कुमार रजक संजय कुमार रजक सुरेश रजक बालेश्वर रजक प्रशांत रजक राधा देवी वीरेंद्र रजक रमेश रजक अमित रजक तोताराम रजक आदि मौजूद थे।धन्यवाद ज्ञापन मालकेरा दक्षिण पंचायत के मुखिया विनोद कुमार रजक ने किया, एवं बैठक का संचालन सुरेश कुमार रजक ने किया।







