Dhanbad : ईडी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बार बार सम्मन भेजे जाने के विरोध में झामुमो का मशाल जुलूस को बार-बार समन भेजने के खिलाफ़ धनबाद जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शनिवार की शाम को मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की मशाल जलूस जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक निकाली गई।जिसमे केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा गया कि अगर स्वतंत्र जांच एजेंटीयों का दुरुपयोग किया गया तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा. मसाल जुलूस में सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे जानकारी देते हुए झामुमो व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अमितेष सहाय, जिला अध्यक्ष लख्खी सोरेन, जिला महासचिव मन्नू आलम, मुकेश सिंह, रतिलाल टुडू ने कहा की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को परेशान करने का कार्य केंद्र के अधीन जांच एजेंसी द्वारा किया जा रहा है जो की कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।







