Dhanbad: जेएसएससी परीक्षा में पेपर लीक होने के बाद अभ्यर्थियों ने सभी परीक्षा को रद्द करने की मांग किया है साथ ही सीबीआई जांच की मांग की है। इसे लेकर धनबाद में सैकड़ो छात्र – छात्राओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जेएसएससी अध्यक्ष नीरज सिन्हा का पुतला फूंका गया। जेएसएससी के द्वारा पहली परीक्षा रविवार को थी जिसमें पेपर लीक होने का मामला सामने आया था। जिसके बाद परीक्षा नियंत्रक के द्वारा परीक्षा को रद्द कर दिया गया अब अगली परीक्षा 4 फरवरी को है। इधर पेपर लीक होने से छात्रों में काफी आक्रोश है सोमवार को सभी जिला में अभ्यर्थियों ने झारखंड सरकार के खिलाफ आंदोलन किया धनबाद में आंदोलन के दौरान अभ्यर्थियों ने कहा कि अगर एक पेपर लीक हुआ है तो सभी पेपर लीक होने की संभावना है इसलिए सभी परीक्षा को रद्द किया जाय साथ ही इसकी सीबीआई जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाय।







