Dhanbad: सोमवार को आजसू पार्टी धनबाद प्रखंड समिति की बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रभारी सह केंद्रीय सदस्य हीरालाल महतो ने किया बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष मंटू महतो एवं धनबाद विधानसभा प्रभारी सह केंद्रीय सदस्य विनय सिंह उपस्थित हुए बैठक में सभी पंचायत समिति का गठन एवं ग्राम प्रभारी एवं चूल्हा प्रमुख गठन हेतु सभी पंचायत में बैठक कर गठन करने को तिथि की घोषणा किया गया। बैठक मै मुख्य रूप से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष संजय महतो,प्रखंड सचिव सुदामा पासवान, मनीष सिंह,राहुल महतो, अखलेश महतो,सुदामा, अर्जुन महतो,डॉक्टर साहब,गौतम रवानी, सुरेंद्र महतो,प्रवीण महतो आदि उपस्थित थे।







