पुस्तक विमोचन में मैं हूं धनबाद का रहा सहयोग
Dhanbad: 29 जनवरी 2023 को मैं हूं धनबाद समूह के सहयोग से रवि सिंह चौधरी की पुस्तक चाणक्य इंटेलिजेंस का यूनियन क्लब धनबाद में विमोचन किया गया।यह रवि सिंह चौधरी की तीसरी पुस्तक है जो अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है तथा बहुत जल्द हिंदी भाषा में भी बाजार में उपलब्ध होगी।इस पुस्तक को आचार्य चाणक्य के सिद्धांतों के संग्रह को आसान भाषा में तथा वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विनय कुमार सिंह एक्सपर्ट इन नेशनल सिक्योरिटी एंड पॉलिसी इश्यूज, डॉ. अमित शुक्ला विजिटिंग फैकल्टी आईआईटी आईएसएम धनबाद,राजीव शर्मा जीटा अध्यक्ष तथा प्रशांत शाही मौजूद रहे।विनय सिंह ने कहा कि धनबाद को चाणक्य के चाणक्य को ऐसे दिखते हैं अर्थशास्त्र की नीति का अनुसरण करना होगा। हर एक व्यक्ति को अपने दायित्व को समझना होगा तभी सकारात्मक बदलाव संभव है।कार्यक्रम का सचालन पूजा रत्नाकर के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कल्पना झा,विकास सिंह चौधरी, रवि सिंह चौधरी, सनोज कुमार,राहुल कुमार,राहुल सिंह,गौतम उपस्थित रहे।







