Dhanbad:भितिया स्टेडियम में सुपर सिक्स लीग के मैच में मुगमा एफ सी क्लब 4–0 से पुलिस लाइन क्लब को पराजित कर दिया। मुगमा एफ सी क्लब के गौरव बाउड़ी हैट्रिक सहित तीन गोल व लक्ष्मण चौहान ने एक गोल की। इस अवसर पर संघ के कोषाध्यक्ष मो सलाउद्दीन, उपाध्यक्ष डॉ विकास रमन, संयुक्त सचिव उदय मिश्रा, सुभाष लोध ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। निर्णायक की भूमिका सुरेश किस्कु, चिंटू हाजरा, सूदन लाल सोरेन, गणपति पांडे ने निभाया।







