Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की टीम उनके आवास पर बुधवार 1:30 बजे से पूछताछ कर रही है। देर शाम तक पूछताछ होने से आशंका जताई जा रही है की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सवालों का सही जवाब नही दे पा रहे है ऐसे में ईडी कभी भी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर सकती है, सीएम आवास, सचिवालय सहित पूरे रांची में अधिकारियों की हलचल बढ़ गई है, वही गठबंधन के सारे विधायक रांची में है आशंका जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। वही पूरे घटनाक्रम पर राज्यपाल की भी नजर है इधर सीएम ने राँची स्थित एसटी एससी थाने में ईडी के अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करवायी है। वही एससी एसटी थाने में मामला दर्ज करने पर भाजपा ने हास्यस्पद पद बताया है।







