खिलाड़ी बहुमुखी प्रतिभा संपन्न: सुमन्त कुमार मिश्रा
Dhanbad:गुरुवार 1फरवरी को विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 4 से 6 फरवरी को आयोजित हो रहे एसजीएफआई गतका चैम्पियनशिप के लिए प्रदर्शन के आधार पर राजकमल स.वि.मंदिर के 5 भैया व 2 बहन चयनित हुई हैं।ये सभी खिलाड़ी झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनके नाम हैं मिनमय दास,संजीव कुमार भारती,मोहन कुमार पांडेय,यश राज,देव कुमार,पलक परमा, सांभवी कुमारी।
झारखंड सरकार की शिक्षा परियोजना परिषद के नेतृत्व में 2 फरवरी को टीम छत्तीसगढ के लिए प्रस्थान करेगी।राज्य सरकार से दो खेल शिक्षक टीम मैनेजर होंगें। वहीं गतका एशोसियेशन ऑफ झारखंड के पप्पू कुमार,राजीव सिंह,आरती कुमारी व माया चौहान कोच के रुप मे सम्मिलित होंगे।राजकमल स.वि.मंदिर के 7 भैया बहनों के एसजीएफआई के लिए चयनित होने पर विद्यालय समिति सहित प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा,उप प्राचार्या उमा मिश्रा,उप प्राचार्य मनोज कुमार ने बधाई व विजयी होने की शुभकामनाएँ दी।







