Dhanbad: गुरुवार को सबलपुर सहयोगी नगर स्थित लालमणि वृद्धा आश्रम संस्था द्वारा संचालित ओल्ड एज होम में स्वर्गीय विजय लाल और स्वर्गीय माला देवी के प्रथम पुण्यतिथि पर उनके परिजनों ने उन दोनो के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी व आश्रम में आश्रय ले रहे सभी बुजुर्गों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया। साथ ही रोजमर्रा में उपयोग आने वाली आवश्यक राशन सामग्रियाँ भी प्रदान कर मदद की। आश्रम अध्यक्ष नौशाद गद्दी ने स्वर्गीय विजय लाल के परिजनों को आश्रम में पुण्यतिथि मनाने तथा वृद्धो को राशन की मदद करने के लिए धन्यवाद देकर आभार प्रकट किया। पुण्यतिथि पर मुख्य रूप से स्वर्गीय विजय लाल के पुत्र सुबोध लाल,बीपीन अग्रवाल, संजय गुप्ता ,जगमोहन भाटिया,रोटी बैंक के अध्यक्ष रवि शेखर,अमन राज,लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के संस्थापक् सह अध्यक्ष नौशाद गद्दी, सक्रिय सदस्य ओमकार मिश्रा एवं कुमार मधुरेंद्र सिंह उपस्थित थे।







