Gumla : गुमला के सिसई थाना क्षेत्र के पोटरो गांव में शुक्रवार को आपस में खूनी संघर्ष हुई जिसमे तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जिसका रिम्स में। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर छानबीन की और तीन आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि यह खूनी संघर्ष एक सुखी हुई पेड़ काटने को लेकर हुआ, दोनो ओर से उस सुखी पेड़ को लेकर अपना अपना दावा करने लगे।जिसके बाद मामला बिगड़ते चला गया। शुरू शुरू दोनो ओर से कहासुनी हुई। फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। जिसके बाद मामले बिगड़ते चला गया। उसके बाद देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चलने लगे। उसके बाद एक व्यक्ति ने टांगी से प्रहार करना शुरू कर दिया। चार लोगों को टांगी से प्रहार कर काट डाला ।जिसके बाद तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। मृतकों में मुन्ना साहू , नागेश्वर साहू और पवन साहू है।
जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी मिली मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई है। वही इस घटना को अंजाम देने का आरोप नंदकिशोर साहू, सत्येंद्र साहू व शिव कुमार साहू पर लगाया गया है। घटना के बाद से क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल व्याप्त है। घटना के बाद पुलिस गांव में कैंप कर रही है। वही इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जिस टांगी से हत्या की गई उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।







