Dhanbad:शुक्रवार को जोड़ा फाटक स्थित पाटलिपुत्र अस्पताल के सभागार में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित हुई।जिसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निखिल डोलिया एवं उनके टीम के द्वारा 10 साल से घुटने से जटिल समस्या से ग्रसित मरीज के घुटने का सफल प्रत्यारोपण किया गया।मरीज के दोनों पैर टेढ़े हो गए थे और इलाज के क्रम में पहले दाहिना पैर का ऑपरेशन किया गया और मरीज को सफलतापूर्वक चलाया गया।डॉ निखिल ड्रोलिया ने ऑपरेशन को साझा करते हुए बताया कि 70 वर्षीय मरिज राजपाल सिंह को टेढ़े हो चुके पैरों के वजह से अपने दैनिक कार्य करने में असमर्थ थे तथा ऑपरेशन ही इसका इलाज है। मरिज राजपाल सिंह के घुटने का प्रत्यारोपण दिनांक 6.2.2024 को किया गया तथा 9.2.2024 को मरिज चलने में समर्थ हो गया। उन्होंने बताया कि बाएं पैर का प्रत्यारोपण 3 महीने बाद होगा।
डॉक्टर निखिल ने बताया कि जिस बीमारी का इलाज बड़े शहरों में होता था वह आप पाटलिपुत्र अस्पताल में सफलतापूर्वक होता है जो भी व्यक्ति घुटने में दर्द से ग्रसित है वह सही समय पर डॉक्टर से संपर्क करें तथा इलाज के लिए परामर्श जरूर ले जिसमें सही समय पर इलाज का मरीज को उचित लाभ मिल सके।
पाटलिपुत्र अस्पताल में अत्याधुनिक मशीन तथा आधुनिक तकनीकी से जटिल हड्डी रोगों का इलाज किया जाता है।







