Dhanbad:बड्स गार्डेन स्कूल, दलूडीह, राजगंज की ओर से शुक्रवार को एक भव्य सद्भावना एवं जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें स्कूल के हजारों बच्चे शामिल हुए। बच्चे अपने हाथों में सद्भावना एवं जागरूकता से संबंधित विभिन्न प्रकार के नारे लिखे हुए बोर्ड लेकर चल रहे थे। साथ में स्कूल का शानदार बैंड ग्रुप एवं नेशनल कैडेट कोर के बच्चियां पूरे जोश खरोश के साथ रैली की शोभा बढ़ा रहे थे।इस रैली में स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे अपने हाथों में गुब्बारे एवं झंडा लेकर आगे चल रहे थे।साथ में इस रैली को गाइड करने हेतु स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं भी चल रहे थे ।इस रैली का मुख्य मकसद क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाना एवं सभी धर्म के बीच सद्भावना लाना था।यह रैली हाई स्कूल के मैदान से प्रारंभ होकर राजगंज चौक होते हुए मैरा कुल्ही तक गई एवं वहां से पुनः पुराने जी टी रोड होते हुए बड्स गार्डेन स्कूल, दलूडीह तक यह रैली गई थी।इस रैली के दौरान स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों के लिए पानी, शरबत एवं नाश्ते आदि की व्यवस्था भी की गई थी।इस रैली में सभी बच्चे अपने स्कूल के पोशाक में काफी सुंदर और सुसज्जित लग रहे थे।विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद चौरसिया एवं अध्यक्ष के पाल ने इस रैली के बाद बच्चों को धन्यवाद दिया।इस रैली को सफल बनाने में विद्यालय की एडमिन सदस्य संतोष सिन्हा, रविंद्र महतो,संजय तिवारी आदि काफी सक्रिय देखे गए।







