Dhanbad : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विश्वास मत हासिल करने को लेकर जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास जाकर उन्हें बधाई दी। मौके पर नीतीश कुमार ने झारखंड प्रदेश अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि वह जल्द झारखंड आएंगे।साथ ही उन्हें लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की निर्देश भी दी।मौके पर उनके साथ पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह भी मौजूद थे।







