Dhanbad : वर्ष 2019 में कमला देवी नामक महिला से छेड़छाड़ के एक मामले में सोमवार को बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो धनबाद न्यायालय में पेश हुए। जहाँ उनका बयान दर्ज कर मामले में सुनवाई को लेकर न्यायालय ने मंगलवार को अगली तारीख मुकर्रर कर दी। कलमा देवी उस समय भाजपा में थी बाद में कांग्रेस में शामिल हो गई थी।
वहीं न्यायालय से बाहर निकले विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कल कोर्ट का फैसला आ जायेगा जिसमे हम बारी हो जायेंगे। साथ हीं धनबाद के पूर्व एसएसपी पर जमकर बरसे। उन्होंने पूर्व एसएसपी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व एसएसपी ने राजनीति से प्रेरित होकर उनपर कई झूठे मुकदमे दर्ज कराए। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूर्ण विश्वास है। सारे झूठे मुकदमे से वे जल्द ही बरी हो जाएंगे। जबकि ढुलू महतो के वकील ने कहा की विधायक को फंसाया गया था कल वे बारी हो जायेंगे।







