साहिबगंज मे सोमवार की देर रात तकरीबन 1:30 बजे हथियारबन अपराधियों नेसरकारी क्वार्टर में घुसकर रेलकर्मी राजकुमार चंदन की गोली मार का हत्या कर दी।घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे। घटना नगर थाना से महज 100 गज की दूरी पर घटित हुई है। यहां रेलवे क्वार्टर नंबर 314 बी में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहे रियल करने की गोली मार का निर्मम हत्या कर दी गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता की अगवाई में पहुंची पुलिस टीम ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे सदर अस्पताल भेज दिया। पूछताछ के क्रम में मृतक रेल कर्मी की पत्नी रिंकू देवी ने पुलिस को बताया कि वे सभी खाना खाकर रेलवे क्वार्टर नहीं बने अलग-अलग कमरे में सोने के लिए चले गए थे। वहीं मध्यरात्रि करी डेढ़ से दो बजे के आसपास अज्ञात अपराधियों ने क्वाटर का दरवाजा खोलकर घर में घुसकर उसके पति को गोली मारकर भाग गए। गोली की आवाज सुनने के बाद जब वे उठी तो देखा कि उसका पति जमीन पर गिरा पड़ा है। तुरंत घटना की सूचना पड़ोसियों को को दी। सूचना के बाद थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले कि जांच में जुट गई। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसके पति का किसी के साथ कोई लड़ाई झगड़ा नहीं था। हां कुछ दिन पहले उसके रेलवे क्वार्टर के पीछे शराब पीने वाले कुछ शराबियो से बकझक जरूर हुई थी। इसके अलावा उसकी पति को गोली मार के क्यों हत्या की गई? इसकी जानकारी उसको नहीं है। उसने बताया कि छह साल पहले भागलपुर में उनकी शादी हुई थी।जबकि वर्ष 2016 में उनके पति की साहिबगंज में पोस्टिंग हुई थी। उनको 4 वर्ष ढाई वर्ष के दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। इधर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता पूर्वक छानबीन कर रही है







