Bokaro: बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच बीते दो घंटे से क्रॉस फायरिंग चल रहा है, एसपी प्रियदर्शी आलोक घटना की पुष्टि, करते हुए कहा कि दोनों तरफ से क्रॉस फायरिंग चल रहा है हम लोग मॉनिटरिंग कर रहे हैं. गोमिया प्रखंड स्थित चुट्टे पंचायत के गिंधौनीय जंगल के चैयताड़ और दंडरा के बीच चल रहा है मुठभेड़, एरिया कमांडर कुँवर मांझी और जोनल कमांडर बिरसेन उर्फ काना उर्फ चंचल दा का दस्ता है जिसके साथ हो रहा है मुठभेड़. जिला पुलिस और सीआरपीएफ 26वी बटालियन के साथ हो रहा है मुठभेड़. पुलिस द्वारा नक्सलियों के होने की सूचना पर सर्च अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान सुबह-सुबह दोनों के बीच क्रॉस फायरिंग चल रहा है.







