Dhanbad : बलियापुर थाना के सिंदरी परसबनिया गाँव के राजकीय बुनियादी अतिक्रमित + 2 उच्च विद्यालय परसबनिया के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को विधालय के गेट पर ताला जड़ विद्यालय गेट के बाहर धरना पर बैठ गए। विद्यार्थियों का कहना था कि मेघा छात्रवृति के लिए उन्होंने फॉर्म भरा था, लेकिन विद्यालय प्रबंधन अथवा शिक्षा विभाग की गलती के कारण छात्रों का समय पर एडमिट कार्ड नहीं मिल सका। जिस वजह छात्र परीक्षा में उपस्थित नही हो सके।
छात्रों का कहना था कि हम गरीब छात्रों को छात्रवृति से बंचित कर दिया गया। आगे हमलोग कैसे पढ़ेंगे? धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि विधालय में पढाई ठीक से नहीं होती है।
इसी मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे थे।
वहीं स्थिति की जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार, बलियापुर थाना प्रभारी सूबेदार कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी एवं परसबनिया के मुखिया और गाँव के प्रमुख लोग पहुंच कर समस्या को सुनने के बाद छात्रों और ग्रामीणों के तरफ से एक लिखित आवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया। जिस पर शिक्षा पदाधिकारी ने छात्रों और ग्रामीणों को आश्वासन दिया की मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद छात्रों का आंदोलन समाप्त हुआ।







