Dhanbad : धनबाद के झरिया विधानसभा में मासस अंचल कमेटी की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता काॅ॰ रंजीत यादव व संचालन मनीष यादव ने किया। जिसमे आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं गरीब, मजदूर, किसानों ने काॅ॰ एके राय की संघर्ष एवं विचारों को याद करते हुए लोगों के बीच जाने की अपील की और संगठन को कैसे मजबूती प्रदान की जाए इसके लिए विचार मंथन किया गया।
जिसमे मुख्य रूप से मासस समर्थित सांसद प्रत्याक्षी काॅ॰ जगदीश रवानी, जिला सचिव दिलीप कुमार महतो, जिला वरीय पदाधिकारी रामप्रवेश यादव, मोतीलाल हेंब्रम, महानगर सचिव विजय कुमार पासवान, कार्यकारी अध्यक्ष झरिया अंचल रंजीत यादव, सचिव झरिया अंचल मनीष यादव, अंचल उपाध्यक्ष टुन्ना गुप्ता व अन्य उपस्थित रहे।







