RANCHI : सुखदेव नगर थाना प्रभारी पर एक महिला अधिवक्ता ने गंभीर आरोप लगाया। इस मामले में महिला ने सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उसने सुखदेव नगर थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाये हैं। जिसके बाद महिला अधिवक्ता ने नींद की गोली खाकर देर शाम आत्महत्या की कोशिश की। इस पूरे मामले को रांची एसएसपी ने गंभीरता से लिया है। जिसके बाद रविवार को सुखदेव नगर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
बातें दे कि महिला अधिवक्ता ने शनिवार की देर शाम सुसाइड करने की कोशिश की थी। फिलहाल महिला अधिवक्ता का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। उक्त महिला अधिवक्ता ने जांच के नाम पर थानेदार पर कई गंभीर आरोप लगाए। सादा पेपर पर हस्ताक्षर नही करने पर धमकी दी गई। रातभर थाना में रखने और झूठे केस में फंसाने की बात कह। व्यक्तिगत जीवन के बारे में अनाप सनाप बोली गई। इसके अलावा भी और कई तरह की बाते बोली गई। मैं यह बेज्जती बर्दास्त नहीं कर सकती। इसलिए मुझे न्याय मिले। जिसके बाद रांची एसएसपी ने सुखदेव नगर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।







